Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हैदराबाद में इमारत ढहने से चार की मौत

Published

on

Loading

हैदराबाद में इमारत ढहने से चार की मौत

हैदराबाद | हैदराबाद में गुरुवार देर रात एक बहुमंजिला निर्माणधीन इमारत के ढहने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। 8 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बचाव कर्मियों ने शुक्रवार सुबह चार लोगों के शव बरामद किए। हादसे के 12 घंटे बाद भी मलबा हटाने का काम जारी है।

मृतकों में शामिल एक महिला और उसकी बेटी का ताल्लुक विजयनगरम से और एक पुरुष का छत्तीसगढ़ से है।

जब इमारत ढही उस दौरान आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले और छत्तीसगढ़ के मजदूर सोए हुए थे।

मलबे में से रेखा और उसके तीन साल के बेटे दीपक को जिंदा बचा लिया गया है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह छत्तीसगढ़ से हैं।

राहत कार्य पूरी रात जारी रहा, लेकिन शुक्रवार की सुबह इसमें तेजी आई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम पुलिस और दमकल कर्मियों के साथ बचाव कार्य में जुटी हुई है।

नगर प्रशासन मंत्री के.टी. रामा राव ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों को बेहतरीन चिकित्सा इलाज मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के एक उपायुक्त और सहायक नगर योजना अधिकारी को निलंबित कर दिया।

उन्होंने कहा कि बिल्डर को निर्माण की इजाजत नहीं थी। उसके और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में फरार बिल्डर सत्यनारायण के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) अधिकारियों ने कहा कि 6 मंजिला इमारत का निर्माण सभी मानकों का उल्लंघन कर किया जा रहा था।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending