Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हेजल के हुए युवराज, पंजाबी रीतिरिवाज से धूमधाम से हुई शादी

Published

on

Loading

Yuuraj-hezalचंडीगढ़। क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच बुधवार को परिणय सूत्र में बंध गए। दोनों ने सिख रिति रिवाज से फतेहगढ़ साहिब जिला के गुरुद्वारा में शादी की।

युवराज ने अपनी शादी में लाल रंग की शेरवानी, क्रीम रंग का चूड़ीदार पजामा और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी। हेजल ने इस मौके पर लंहगा पहना था और अपना सिर दुपट्टे से ढंका हुआ था। विवाह समारोह यहां से 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ सहीब गांव के गुरुद्वारे में सिख रीतिरिवाज से संपन्न हुआ। इस मौके पर गुरुद्वारे को भी सजाया गया।

इस मौके पर पारंपरिक ढोल और संगीत का भी इंतजाम भी किया गया था। इस शादी में युवराज की मां शबनम सिंह, उनके रिश्तेदार और करीबी मित्र शामिल थे। युवराज के पिता और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जोगराज सिंह गुरुद्वारे पर नहीं आए। उन्होंने मंगलवार शाम को होटल में हुए कार्यक्रम में शिरकत की थी।

इस मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। मंगलवार शाम को होटल में संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया था। संगीत का कार्यक्रम उसी होटल में था जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें रुकी हुई थीं।

युवराज दिल्ली में सात नवंबर को रिसेप्श्न देंगे। इसके बाद मुंबई और गोवा में भी वह शादी का जश्न मनाएंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending