Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ममता का मोदी पर बड़ा हमला, बोलीं- देश में ‘सुपर इमरजेंसी’ जैसे हालात

Published

on

Loading

Mamata-Banerjee newपटना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ यहां प्रदर्शन किया, और कहा कि देश में आज आर्थिक आपातकाल जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मोदी की निंदा करते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोट अमान्य घोषित कर प्रधानमंत्री ने देश में ‘सुपर इमरजेंसी’ लागू कर दी है।

पटना के गर्दनीबाग इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल प्रमुख ने कहा, मोदी ने लोगों के जीने की आजादी छीन ली है। उन्होंने लोगों से रोटी, कपड़ा और मकान छीन लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ उनकी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कुछ नेता थे।

उन्होंने कहा, मोदी ने महिलाओं की उनके घरों की पुरानी बचतों को बुरी तरह प्रभावित किया है। महिलाएं संकट काल के लिए अक्सर बचत करती हैं, लेकिन मोदी ने नोटबंदी के जरिए इसे खत्म कर दिया है। यह महिला शक्ति का भी अपमान है।

बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल (यूनाईटेड) ने नोटबंदी का समर्थन किया है, जबकि सत्ताधारी गठबंधन के सबसे बड़े घटक दल राजद केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ ममता के विरोध प्रदर्शन में शामिल था। राजद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे रैली में उपस्थित थे।

दोनों पूर्वे और सिंह ने ममता के साथ मंच साझा किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मंगलवार रात राजद के प्रमुख लालू प्रसाद के निवास पर गई थीं और उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ-साथ उनके छोटे पुत्र और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी।

राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव ने कहा, ममता द्वारा मोदी के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने की मांग पर लालू प्रसाद ने हामी भर दी थी।

तृणमूल अध्यक्ष मंगलवार की शाम यहां पहुंची थीं। पार्टी के नेताओं ने कहा कि कुछ दिनों से बीमार चल रहे लालू प्रसाद रैली में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, ममता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न तो मुलाकात की और न ही उन्हें रैली में आने का न्योता दिया, क्योंकि वह नोटबंदी के फैसले के समर्थन में हैं।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending