Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हुस्न के जाल में भारतीय अफसरों को फंसाने के लिए ISI ने रची साजिश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आता है। वह किसी न किसी तरह भारत के साथ साजिश रचता रहता है। अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) ने भारतीय अधिकारियों को फंसाने के लिए हुस्न का सजा बिछाया था, लेकिन वह अपनी साजिश में नाकाम रहे। अधिकारियों से महत्वपूर्ण सूचनाएं निकलवाने के लिए आईएसआई ने यह चाल चली थी।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक आईएसआई भारतीय अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है। आईएसआई ने संवेदनशील सूचनाएं हासिल करने के लिए इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में तैनात तीन अधिकारियों को फंसाने के लिए हनीट्रैप का जाल बिछाया था। साजिश का पता चलने के बाद इस सप्ताह के शुरुआत में ही तीनों अधिकारियों को भारत वापस बुला लिया गया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इन तीनों अधिकारियों से इस मसले पर पूछताछ जारी है। खबर की मानें तो अब उन्हें दोबारा पाकिस्तान में नहीं भेजा जाएगा। जब आईएसआई की ओर से अधिकारियों को फंसाने की कोशिश गई थी, तभी उन्होंने इसको भांप लिया था। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली में इस बारे में जानकारी दी।

बता दें कि साल 2010 में भी ऐसा ही कुछ हुआ था। तब हाई कमीशन की प्रेस डिवीजन में काम करने वाली माधुरी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था, उन्होंने कथित तौर पर आईएसआई के एक अधिकारी को सीक्रेट डॉक्यूमेंट सौंप दिए थे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending