लाइफ स्टाइल
हीरा खोल देगा आपकी पर्सनैलिटी से जुड़े सभी राज
नई दिल्ली। अंडाकार, नाशपाती या दिल के आकार के हीरे की अंगूठी इसे पहनने वाले के पर्सनैलिटी को भी परिभाषित करती है और हीरा जैसा कीमती रत्न आपके व्यक्तित्व को एक नई ऊंचाई भी देता है, शुक्र ग्रह का यह प्रतिनिधि रत्न समाज में आपका सम्मान बढ़ाता है।
वारारोहा ब्रांड की आभूषण डिजाइनर अनुष्का जैन और आभूषण डिजाइनर पूजा जुनेजा ने हीरे के आकार के साथ उसे परिलक्षित करने वाले व्यक्तित्व के बारे में ये बाते बताई हैं :
अंडाकार (ओवल) हीरा देखने में लंबा मालूम पड़ता है, जिससे हाथ लंबा दिखने का भ्रम होता है, इसके परिणामस्वरूप उंगलियां पतली दिखाई देती हैं।
व्यक्तित्व : इसे पहनने वाले लोग रचनात्मक, साहसी और नए प्रयोग करने वाले होते हैं।
- नाशपाती (पेयर) के आकार वाले हीरे के नग खूबसूरत, नाजुक और सुरुचिपूर्ण होते हैं, यह सुकून का अहसास कराते हैं।
व्यक्तित्व : इस हीरे के धारक उत्साही, हंसमुख और साहसी होते हैं।
- मार्किस (नुकीला अंडाकार हीरा जड़ी अंगूठी) का लंबा आकार आपकी उंगलियों को पतला-दुबला दिखाती है।
व्यक्तित्व : इसे पहनने वाले बहिर्मुखी, नए प्रयोग करने वाले, महात्वाकांक्षी और जीवन की चुनौतियों का सामना पूरे जुनून के साथ करते हैं।
- दिल के आकार की हीरे की अंगूठी सच्चे प्यार और मासूमियत को दर्शाती है।
व्यक्तित्व : इसे पहनने वाले भावुक, संवेदनशील और रोमांटिक होते हैं।
- राउंड कट यानी गोलाकार हीरे की अंगूठी अधिकांश लोग खरीदते हैं, जो सदाबहार है और क्लासिक लुक देता है। इसे पहनने वाली महिलाएं हीरे की खरीदारी करते समय गलत साबित नहीं होना चाहती हैं, वे खास एहतियात बरतती हैं। इस आकार की हीरे की अंगूठी मंहगी अंगूठियों में से एक मानी जाती हैं।
व्यक्तित्व : इस आकार की अंगूठी धारण करने वाले लोग काफी जागरूक होते हैं, हालांकि वे ज्यादा प्रयोग नहीं करते हैं और खुद को सुरक्षित दायरे में रखना पसंद करते हैं।
- प्रिंसेस कट या चौकोर आकार के हीरे गोल आकार के बाद सबसे ज्यादा बिकते हैं।
व्यक्तित्व : इसे पहनने वाले लोग प्रयोग करना पसंद करते हैं और खुद को साबित करने की चाहत रखते हैं।
लाइफ स्टाइल
तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय
नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
सेहतमंद आहार लें
संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।
गतिहीन जीवनशैली से बचें
बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।
शारीरिक रूप से सक्रिय
व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।
तनाव से बचें
तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।
अच्छी और गहरी नींद
समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।
धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें
धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच
नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।
Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल22 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
खेल-कूद3 days ago
आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला
-
अन्तर्राष्ट्रीय22 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत