Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हिलेरी ट्रंप से तीप पायदान आगे : सर्वेक्षण

Published

on

हिलेरी क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप, तीन अंकों से आगे, फॉक्स न्यूज

Loading

हिलेरी क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप, तीन अंकों से आगे, फॉक्स न्यूज

Hillary Clinton donald trump

वाशिंगटन| डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन देश भर में रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से तीन अंकों से आगे चल रही हैं। एक ताजा चुनाव सर्वेक्षण में ऐसा कहा गया है। फॉक्स न्यूज की ओर से शुक्रवार को जारी सर्वेक्षण रपट में कहा गया है कि हर तरफ के जोड़ने पर हिलेरी ट्रंप को 40 के मुकाबले 43 अंकों से हरा रही हैं।

राष्ट्रपति पद के लिए दोनों उम्मीदवारों के बीच सोमवार को हुई पहली बहस से ठीक पहले 11 से 14 सितंबर तक कराए गए सर्वेक्षण में कहा गया है कि यह सर्वेक्षण परिणाम हिलेरी के समर्थन में थोड़ी बढ़त दर्शाता है। इसके पहले के फॉक्स न्यूज के सर्वेक्षण में हिलेरी को ट्रंप पर मात्र एक प्रतिशत बढ़त बताई गई थी।

संभावित मतदाताओं के बीच क्लिंटन ट्रंप से बेहतर करती नजर आ रही हैं। हिलेरी को ऐसे 49 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन है, जबकि ट्रंप को 44 प्रतिशत। इससे पहले के सर्वेक्षणों में ट्रंप को इनके बीच एक प्रतिशत की बढ़त थी।शुक्रवार का सर्वेक्षण मोबाइल फोन और लैंड लाइन फोन के जरिए कि देश भर में पंजीकृत मतदाताओं के बीच मंगलवार से गुरुवार के बीच क्रम रहित नमूने के तरीके से किया गया। इस सर्वेक्षण में तीन प्रतिशत तक ऊपर-नीचे त्रुटि हो सकती है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending