Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हिलेरी क्लिंटन का राष्ट्रपति चुनाव अभियान सवालों के घेरे में

Published

on

Loading

वाशिंगटन| हिलेरी क्लिंटन का राष्ट्रपति अभियान सवालों के घेरे में घिरता नजर आ रहा है। हिलेरी क्लिंटन की संस्था क्लिंटन फाउंडेशन पर भारतीय दवा कंपनी रैनबैक्सी द्वारा एड्स मरीजों के लिए तैयार की गई अनुपयोगी दवा का वितरण करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही ट्विटर पर हिलेरी के फोलोअर्स की प्रामाणिकता भी सवाल उठने लगे हैं।

कंजरवेटिव पार्टी की न्यूज वेबसाइट ‘वर्ल्डनेटडेली’ (डब्लूएनडी) पर सोमवार को प्रकाशित रपट में आरोप लगाया गया है कि हिलेरी के परिवार की संस्था क्लिंटन हेल्थ किड्स इनिशिएटिव (सीएचएआई) ने विकासशील देशों में एड्स की घटिया व अनुपयोगी दवाओं के वितरण के लिए भारतीय दवा कंपनी रैनबैक्सी के साथ काम किया है।

रपट में क्लिंटन परिवार को संयुक्त राष्ट्र समूह यूएनआईटीएआईडी द्वारा चलाए गए एयरलाइन टिकट वसूली कार्यक्रम से व्यक्तिगत रूप से लाभ पहुंचने का आरोप भी लगाया गया है।

वॉल स्ट्रीट पत्रिका के एक विश्लेषक का हवाला देते हुए डब्लूएनडी ने कहा है कि सीएचएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उपाध्यक्ष इरा मैगेजिनर ने इस सौदे पर चर्चा के लिए 2002 में रैनबैक्सी से बात की थी।

विश्लेषक ने 2013 में प्रकाशित किताब ‘एड्स ड्रग्स फॉर ऑल’ का हवाला देते हुए कहा कि सीएचएआई ने रैनबैक्सी को प्रस्ताव दिया कि वे दवाओं की खरीदारी के लिए विकासशील देशों को एक साथ ला सकते हैं।

इस दौरान, फोर्ब्स पत्रिका ने सोमवार को बताया कि अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री के लगभग 62 प्रतिशत ट्विटर फोलोअर या तो फर्जी हैं या निष्क्रिय हैं।

उन्होंने कहा, इस तरह से हिलेरी के लगभग 34 लाख ट्विटर फोलोअरों में से 21 लाख ने कभी भी उनके ट्वीट नहीं पढ़े।

फोर्ब्स का कहना है कि रोचक बात यह है कि हिलेरी कुछ चुनिंदा लोगों को ही फॉलो करती हैं और उनके ट्वीट की संख्या भी कम ही है।

हालांकि, रविवार को फाउंडेशन ने स्वीकार किया कि अपने विदेशी दानदाताओं की जानकारी देने में उनसे गलती हुई है। इस पारिवारिक फाउंडेशन की स्थापना पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 2001 में की थी।

लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि दानदाताओं की विस्तृत जानकारी और विदेश सरकार योगदान नीति पहले से अधिक सशक्त है। फाउंडेशन की कार्यवाहक सीईओ मॉरा पैली ने अपने ब्लॉग में कहा, “हां, हमसे गलती हुई। हमारे जैसे कई संगठनों से गलतियां हो जाती हैं। लेकिन हम इन्हें ठीक करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं, ताकि इस तरह की गलतियां भविष्य में नहीं हों।”

उन्होंने कहा, “जब से हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हम तिमाही आधार पर अपने सभी दानदाताओं की जानकारी साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending