Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हिमाचल प्रदेश के मंत्री के सुरक्षा अधिकारी पर मुकदमा

Published

on

हिमाचल प्रदेश, सुरक्षा अधिकारी, मुकेश अग्निहोत्री, कशिश खन्ना, होटल

Loading

शिमला| हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को राज्य के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के एक निजी सुरक्षा अधिकारी पर अपने सर्विस रिवाल्वर से राज्य की राजधानी में एक व्यक्ति पर कथित रूप से गोली चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। गनमैन पंकज शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उस पर गुरुवार की शाम सरकार संचालित होटल होलीडे होम में गोली चलाने का आरोप है।

शिकायतकर्ता कशिश खन्ना पैर में गोली लगने से घायल हैं और उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री के चालक राकेश कुमार पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकृत सूत्रों ने कहा कि विवाद वाहन की पार्किं ग को लेकर था। जिस समय गोली चली, उस समय मंत्री भी होटल में मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending