Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हिंदुस्तान के खून में है राम का डीएनए : राम

Published

on

लखनऊ-एटा,उत्तर-प्रदेश,राज्यपाल-राम-नाईक,भगवान-राम-का-डीएनए,डॉ़-राम-मनोहर-लोहिया,प्रधानमंत्री-नरेंद्र-मोदी

Loading

लखनऊ/एटा | उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा है कि हिंदुस्तान के खून में ‘भगवान राम का डीएनए’ है। उन्होंने रविवार को एटा के कासगंज के सैलई में एक धार्मिक आयोजन में शिरकत करते हुए यह सूक्ति कही। धार्मिक आयोजन में प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एन.के. मेहरोत्रा भी उनके साथ थे।

राम नाईक की राम-भक्ति इससे पहले भी चर्चा में आई थी। बीते दिसंबर में फैजाबाद स्थित डॉ़ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनाने की वकालत कर चर्चा में आए थे। उन्होंने कहा था कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर बने, यह उनकी इच्छा है। उनकी यह इच्छा पूरी होनी चाहिए। इससे पूर्व भी नाईक ने अयोध्या में एक बयान में कहा था कि भारत के हर नागरिक के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर राम मंदिर कब बनेगा। उन्होंने बताया भी था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में विचार करे रहे हैं और राजग राज के बाकी बचे वर्षो में ही राम मंदिर मुद्दे का हल सर्वसम्मति से निकाल लिया जाएगा।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending