Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोलकाता : पुलिसकर्मी पर गोली चलाने के आरोप में 2 गिरफ्तार

Published

on

कोलकाता,पुलिसकर्मी,गिरफ्तार,भाजपा,माकपा

Loading

कोलकाता | कोलकाता नगर निगम चुनाव के दौरान शनिवार को पुलिसकर्मी पर गोली चलाने के मामले में दो लोगों को 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। चुनाव के दौरान राजनीतिक कार्यकर्ताओं के संघर्ष को खत्म करने का प्रयास कर रहे 55 वर्षीय उप-निरीक्षक जगन्नाथ मंडल के कंधे के नीचे गोली जा लगी थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मंडल पर गोली चलाने वाले दो संदिग्ध लोगों को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। शहर की एक अदालत ने आज (रविवार) उन्हें 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंडल की हालत जानने के लिए शनिवार को अस्पताल का दौरा किया था।  पुलिस के प्रयासों की सरहना करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अभी तक इतनी शांति से केएमसी के चुनाव कभी नहीं हुए थे। विपक्षी पार्टियां मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस ने चुनाव को स्वांग बताते हुए आरोप लगाया कि हिंसा और बल का प्रयोग तृणमूल की रणनीति है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending