Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हरियाणा: गोलीबारी में बीएसएफ जवान सहित तीन की मौत

Published

on

Loading

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने हिसार जिले में हुई गोलीबारी मामले में 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक नरिंदर कादियान ने बताया कि चंडीगढ़ से करीब 250 किलोमीटर दूर हांसी कस्बे के नजदीक शेखपुरा गांव में दो समूहों के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते सोमवार को यह गोलीबारी हुई। मरने वालों में बीएसएफ का एक जवान और श्रमिक संघ का एक स्थानीय नेता शामिल है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि 20 लोगों का एक समूह सोमवार सुबह आठ से 10 बजे के बीच एक अन्य समूह से उलझ पड़ा, जिसके बाद एक समूह के लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending