Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हरियाणा : खट्टर मंत्रिमंडल में 3 नए चेहरे

Published

on

Loading

चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार ने सत्ता में आने के नौ महीने बाद गुरुवार को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया, जिसमें तीन नए चेहरों को शामिल किया गया। इन तीनों नए मंत्रियों में कृष्ण लाल पंवार, घनश्याम सर्राफ और नायब सिह सैनी शामिल हैं। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने हरियाणा राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कृष्ण लाल पंवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जबकि घनश्याम सर्राफ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। नायब सिह सैनी को भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इसके बाद, मुख्यमंत्री खट्टर ने भाजपा के चार विधायकों को भी मुख्य संसदीय सचिवों के रूप में शपथ दिलाई। इनमें सीमा त्रिखा, कमल गुप्ता, श्याम सिंह राणा और बी. एस. विर्क शामिल हैं।

खट्टर सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में राज्य की सत्ता संभाली थी। भाजपा ने राज्य में पहली बार अपने बलबूते 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत से जीत दर्ज की थी। भाजपा ने पहली बार विधायक बने एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े मनोहर लाल खट्टर को राज्य सत्ता की कमान सौंपी थी।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending