Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मेरी संपत्ति का राबर्ट वाड्रा से कोई नाता नहीं : प्रियंका गांधी

Published

on

शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, धोखाधड़ी

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उनकी संपत्ति से उनके पति रॉबर्ट वाड्रा या उनकी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी का कोई लेना-देना नहीं है! बता दें रॉबर्ट वाड्रा भूमि सौदों को लेकर हरियाणा सरकार की नजरों में है।

शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, धोखाधड़ी

 

एक मीडिया हाउस की ओर से सवाल उठाये जाने के बाद प्रियंका के कार्यालय से यह बयान सामने आया है। मीडिया हाउस ने सवाल उठाया है कि रॉबर्ट वाड्रा को डीएलएफ से जो पैसा मिला, क्या उसके एक हिस्से का इस्तेमाल उनकी पत्नी ने हरियाणा के फरीदाबाद में संपत्ति खरीदने के लिए किया था।

प्रियंका गांधी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है-‘ स्काईलाइट हॉस्प‍िटलिटी के कथित जमीन सौदे से पहले 28 अप्रैल, 2006 को प्रियंका गांधी वाड्रा ने 40 केनाल (5 एकड़) जमीन हरियाणा के फरीदाबाद जिले के अमिपुर गांव में खरीदी थी। इसके लिए उन्होंने 15 लाख रुपये का भुगतान चेक से किया गया था।’

बयान में आगे कहा गया है, ‘जमीन खरीदने के लिए अपनी दादी इंदिरा गांधी से विरासत में मिली प्रॉपर्टी का इस्तेमाल किया गया था। खरीदी गई इस जमीन के लिए प्रियंका गांधी ने पैसा खुद भरा है। इस पैसे का उनके पति रॉबर्ट वाड्रा या स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी और डीएलएफ कंपनी से कोई संबंध नहीं है।

श्रीमती गांधी ने इसके लिए जरूरी चार फीसदी की स्टैम्प ड्यूटी चुकाई थी। बाद में 17 फरवरी, 2010 को प्रियंका गांधी ने इस जमीन को इसके मूल मालिक को 80 लाख रुपये में बेच दिया। यह तत्कालीन बाजार मूल्य के हिसाब से था।’

प्रियंका ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप एक संदिग्ध दस्तावेज पर आधारित हैं और यह उनकी इमेज खराब करने की एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending