Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हमारे विकास कार्यों का श्रेय लेना चाहती है केंद्र : नीतीश

Published

on

nitish-modi

Loading

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार जहां अपने कोष से प्रदेश का विकास कर रही है, वहीं इसका श्रेय केंद्र सरकार लेना चाहती है। पटना में पुल निर्माण निगम के 40वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 50 हजार करोड़ रुपये बिहार को देने की बात करती है, लेकिन अब तक 50 रुपये भी नहीं दिए। राज्य सरकार अपने कोष से बिहार में जो विकास कार्य कर रही है, उसका भी श्रेय केंद्र सरकार लेना चाह रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर विकास में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में हुए विकास को देखकर इसके नेता परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का जो हक है वह भी केंद्र सरकार देने से पीछे हट रही है।

उन्होंने कहा, “केंद्रीय मंत्री बिहार के लिए विभिन्न पैकेजों की घोषणा करते हैं, लेकिन उन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए अब तक कोई पहल नहीं की गई।” मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि बिहार पुल निर्माण में काफी आगे बढ़ा है। कई क्षेत्रों में जहां पुल के अभाव में लोग सड़क मार्ग से नहीं जा पाते थे, वहां भी लोग अब सड़क मार्ग से पहुंचने लगे हैं।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending