Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हताश हो गए हैं मांझी : जद (यू)

Published

on

jitan-ram-manjhi

Loading

पटना| जनता दल (युनाइटेड) ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा दो मंत्रियों को बर्खास्त करने की सिफारिश को उनकी हताशा का परिणाम बताया है। जद (यू) के महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता क़े सी़ त्यागी ने शनिवार को बताया कि शाम चार बजे के बाद मांझी न तो जद (यू) में रहेंगे और न ही विधायक दल के नेता। मंत्रियों को बर्खास्त करने की उनकी यह अनुशंसा उनकी हताशा का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि मांझी को मंत्रियों को बर्खास्त करने का अधिकार नहीं है। मांझी अल्पमत में हैं और ऐसे में उनकी अनुशंसा राज्यपाल को नहीं माननी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि मांझी ने शुक्रवार देर रात पथ निर्माण मंत्री ललन सिंह और वन एवं पर्यावरण मंत्री पी़ क़े शाही को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की सिफारिश राज्यपाल से की है। दोनों नेता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं।

गौरतलब है कि जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने भी राज्यपाल को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री की किसी अनुशंसा को न मानने का अनुरोध किया है। शरद ने अपने पत्र में कहा है कि मांझी अल्पमत में हैं।

मालूम हो कि बिहार में सत्ता के लिए मांझी और नीतीश के बीच आर-पार की लड़ाई उस समय शुरू हुई जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने शनिवार को पार्टी विधानमंडल दल की बैठक बुलाई। मांझी ने बैठक को असंवैधानिक बताते हुए उसमें शामिल होने से इंकार कर दिया। मांझी ने 20 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई है।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending