Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोशल मीडिया वरदान : सोनू निगम

Published

on

सोनू निगम, सोशल मीडिया, डिजिटल, फराह खान, टेलीविजन

Loading

सोनू निगम, सोशल मीडिया, डिजिटल, फराह खान, टेलीविजन

                                               sonu nigam

मुंबई  | गायक सोनू निगम का कहना है कि आज की डिजिटल दुनिया में सोशल मीडिया एक वरदान की तरह है। सोनू ने कहा, “आज के समय में जबकि सबकुछ डिजिटल होने जा रहा है। सोशल मीडिया एक वरदान की तरह है।

प्रशंसकों से जुड़ना हमेशा अच्छा होता है। सोशल मीडिया ने प्रशंसकों और उनके पसंदीदा कलाकारों या अन्य हस्तियों के बीच की खाई पाटने का काम किया है, जो अच्छी बात है।”

सोनू इंडियन आइडल के 9वें सत्र में निर्णायक के रूप में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि शो पर निर्णायक के तौर पर वह बेहद ईमानदार हैं।

उन्होंने कहा, “मैं दो दशकों से भी ज्यादा समय से लोगों से मिल रहे प्यार के लिए गहराई से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं ईश्वर को भी इसके लिए धन्यवाद देता हूं।”

उन्होंने कहा कि वह आगामी शो के अन्य निर्णायकों के साथ देश की बेहतरीन प्रतिभा को चुनने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। उनके अनुसार, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन उन्हें इसमें खुशी मिलती है।

टेलीविजन शो के नौवें संस्करण में अनु मलिक, सोनू और फराह खान निर्णायक के तौर पर नजर आएंगे।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending