Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सोमालिया : होटल पर आत्मघाती हमला, 15 मरे

Published

on

Loading

मोगादिशू| सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एक होटल में हुए बम विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक चीनी नागरिक भी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला मोहम्मद के हवाले से बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने होटल के गेट पर पहुंचकर अपनी कार में विस्फोट कर दिया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई।

सोमालिया स्थित आतंकवादी समूह अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकवादी संगठन ने कहा है कि यह हमला देश के दक्षिणी दिनसूर और बरधरे क्षेत्रों में अफ्रीकी संघ और सोमाली सैन्यबलों द्वारा हाल ही में चलाए गए अभियान के प्रतिशोध स्वरूप किया गया है।

यह हमला रविवार को हुआ। इसके एक दिन पहले मोगादिशू में एक सोमाली सांसद की हत्या कर दी गई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending