Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सोनिया, राहुल ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

Published

on

सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस, भारत, श्रद्धांजलि, एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, इलाहबाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू

Loading

 

सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस, भारत, श्रद्धांजलि, एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, इलाहबाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू

नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने श्रद्धांजली के बाद ट्वीट किया, “इंदिराजी को याद कर रहा हूं। एक योद्धा, एक क्रांतिकारी, दृढ़ निश्चय वाली एक महिला, करुणा और बलिदान की प्रतमिूर्ति। मेरी दादी, मेरी दोस्त, मेरा हमेशा मार्गदर्शन करने वाली रोशनी।”

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने देश की अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजली देती है।”

पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “इंदिराजी और एक अन्य लौह महिला का जन्मदिन संयोग से एक ही दिन है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन से लड़ते हुए अपनी जान दे दी। हम रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि देते हैं।”इंदिरा गांधी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की इकलौती संतान थीं।

भारत की अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहबाद में हुआ था। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक लगातार तीन कार्यकाल के लिए और चौथी बार 14 जनवरी, 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 को अपनी हत्या तक प्रधानमंत्री रही थीं।

 

 

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending