Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सोनिया गांधी को फूड प्वॉइजनिंग, गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फूड प्वॉइजनिंग (भोजन विषाक्तता) के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि सोनिया को रविवार शाम भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष, डी.एस. राणा ने कहा, “सोनिया गांधी को भोजन विषाक्तता के कारण रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

सोनिया कुछ समय पहले सोनिया गांधी बीमारी की वजह से अमेरिका भी गई थी। जिसके बाद राहुल गांधी भी सोनिया गांधी से मिलने अमेरिका जा गये थे।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक अस्पताल से ही सोनिया गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की। ममता और सोनिया गांधी के बीच 16 मई को दिल्ली में मुलाकात होने की संभावना है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending