Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सूर्यास्त के बाद समुद्र में जाने पर रोक संबंधी कानून जरूरी : गोवा पर्यटन मंत्री

Published

on

Loading

पणजी, 8 सितम्बर (आईएएनएस)| अहमदाबाद के एक संस्थान के दो विद्यार्थियों के समुद्र में डूबने के एक दिन बाद गोवा के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले में विद्यार्थियों के साथ गए शिक्षकों से पूछताछ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सूर्यास्त के बाद तट पर जाने वालों को समुद्र में जाने से रोकने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए।

अजगांवकर ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत में दोनों छात्रों के डूबने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया।

उन्होंने साथ ही सवाल उठाया कि विद्यार्थियों को रात के समय समुद्र तट पर और समुद्र में जाने कैसे दिया गया।

उन्होंने कहा, ऐसी यात्राओं के दौरान छात्रों के साथ शिक्षक और गार्जियन होते हैं। इस बात की जांच की जानी चाहिए कि वे समुद्र तट पर इतनी देर तक क्यों थे और उन्हें समुद्र में क्यों जाने दिया गया। शिक्षकों से इस बारे में पूछताछ की जानी चाहिए।

अहमदाबाद के मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन के दो विद्यार्थी गुरुवार तड़के तीन बजे लोकप्रिय समुद्र तट कैंडोलिम गए थे, जहां वे समुद्र में डूब गए।

मृतकों की पहचान चेन्नई की अनुजा सुजान और आंध्र प्रदेश के गुर्रम चेंचू सांई के रूप में की गई है। वे 47 छात्रों के समूह में एक अध्ययन टूर पर गोवा गए थे।

अजगांवकर ने कहा, सूर्यास्त के बाद समुद्र में जाने के मामले पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

Continue Reading

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending