Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

साक्षरता के बिना स्वराज निर्थक : वेंकैया नायडू

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)| उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि अगर देश में अब भी निरक्षरता है, तो ‘स्वराज’ निर्थक है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि हालांकि देश 1947 में आजाद होने के बाद से काफी आगे बढ़ चुका है, जब आबादी का केवल 18 प्रतिशत हिस्सा ही साक्षर था, लेकिन देश अभी हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकता क्योंकि अभी काफी कुछ हासिल करना बाकी है।

नायडू ने कहा, यह शर्मनाक है कि देश के 19 प्रतिशत लोग अब भी अशिक्षित हैं..अगर देश में निरक्षरता है तो लोकतंत्र, विकास, स्वराज..का कोई अर्थ नहीं है।

उन्होंने कहा, निरक्षरों को शिक्षित करना हमारा दायित्व है..हम खुद को तब तक एक कल्याणकारी समाज नहीं कह सकते, जब तक कि देश का हर नागरिक साक्षर न हो जाए।

राज्यसभा के सभापति ने साथ ही कहा कि शिक्षा लोगों को सरकारी नीतियों को समझने और भ्रष्ट्राचार से लड़ने में मदद करती है।

समारोह में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और सत्यपाल सिंह भी मौजूद थे।

Continue Reading

नेशनल

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुःख, दार्जिलिंग रवाना

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम बचाव अभियान को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचनजंगा को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। हमें 8 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी इसके कारण के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन आधुनिक समय में इसकी जांच और गहन सुधार की आवश्यकता है। मैं अनुमान लगा रहा हूं कि संभवतः यह इंजन ‘कवच’ (एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली) नहीं थी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।

 

Continue Reading

Trending