Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र : पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को हिरासत में लिया, 3 घंटे बाद छोड़ा

Published

on

Loading

बांदा, 8 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बांदा जिला मुख्यालय में एक गुमशुदा दलित युवक की बरामदगी की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर प्रदर्शन कर रहीं नारी इंसाफ सेना से जुड़ी 70 महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। करीब तीन घंटे बाद उन्हें रिहा किया गया। जिले के अतर्रा थाने के दिखितवारा गांव के दलित युवक सुरेश को हमीरपुर जिले का एक तांत्रिक एक साल पूर्व तंत्र विद्या सिखाने के बहाने ले गया था। तब से वह गायब है। बरामदगी की मांग को लेकर उसका पूरा परिवार बीते चार सितम्बर से ऐतिहासिक अशोक लॉट तिराहे पर भूख हड़ताल कर रहा है।

इस परिवार के समर्थन और गायब युवक की बरामदगी को लेकर नारी इंसाफ सेना (एनआईएस) की प्रमुख वर्षा भारतीय की अगुआई में करीब 70 महिलाएं डंडा और झंडा लेकर शुक्रवार दोपहर जैसे ही अशोक लॉट तिराहे पहुंचीं, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। करीब तीन घंटे के बाद सभी महिलाओं को रिहा किया गया।

नारी इंसाफ सेना की प्रमुख वर्षा भारतीय ने रिहाई के बाद आरोप लगाया कि ‘महिलाएं युवक की बरामदगी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से जिलाधिकारी को ज्ञापन देना चाह रही थीं, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में ले लिया।’

उन्होंने महिला पुलिस पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि ‘पुलिस ने महिलाओं को करीब तीन घंटे तक पानी पीने और लघुशंका के लिए भी नहीं जाने दिया।’

उधर, पुलिस का कहना है कि महिलाएं लाठी-डंडों से लैस होकर जिलाधिकारी कार्यलय की ओर बढ़ रही थीं। कानून व्यवस्था में गड़बड़ी न हो, इसलिए जिलाधिकारी के मौखिक आदेश पर उन्हें रोका गया था और बाद में बिना मुचलके के रिहा भी कर दिया गया।

Continue Reading

नेशनल

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुःख, दार्जिलिंग रवाना

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम बचाव अभियान को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचनजंगा को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। हमें 8 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी इसके कारण के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन आधुनिक समय में इसकी जांच और गहन सुधार की आवश्यकता है। मैं अनुमान लगा रहा हूं कि संभवतः यह इंजन ‘कवच’ (एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली) नहीं थी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।

 

Continue Reading

Trending