Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सीबीआई मुख्यालय में ही रहेगा छोटा राजन, पूछताछ में साझा की दाऊद से जुड़ी जानकारियां

Published

on

Loading

नई दिल्ली/मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निखलजे उर्फ छोटा राजन को फिलहाल कुछ समय तक सीबीआई मुख्यालय में ही रखा जाएगा। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सुरक्षा कारणों से राजन को कहीं भी लाने-ले जाने में बहुत ही खतरा रहेगा, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों, सीबीआई व सेल ने यह निर्णय लिया है। सूत्रों का कहना है कि छोटा राजन को विशेष सीबीआई मजिस्ट्रेट के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि छोटा राजन (55) को विशेष विमान से इंडोनेशिया से भारत लाया गया। वह शुक्रवार सुबह लगभग 5.30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा, जहां से विशेष कमांडो और स्वात दस्ते की निगरानी में उसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मुख्यालय ले जाया गया। इंडोनेशियाई पुलिस ने 25 अक्टूबर को छोटा राजन को गिरफ्तार किया था।

राजन शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंच गया। सीबीआई मुख्यालय जाने वाले सभी रास्तों को दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया था। महाराष्ट्र सरकार द्वारा राजन के खिलाफ सभी मामलों को सीबीआई को सौंपने की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस ने भी राजन के खिलाफ अपने मामलों को सीबीआई को सौंपने की घोषणा कर दी। राजन हत्या, जबरन उगाही, तस्करी व मादक पदार्थो की तस्करी के 85 मामलों में वांछित है। मुंबई पुलिस ने राजन ने खिलाफ लगभग 70-75 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें हत्या के 20, आतंकवादी व विघटनकारी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत चार, आतंकवाद निरोधक अधिनियम के तहत एक तथा महाराष्ट्र की संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत 20 से अधिक मामले हैं।

उच्च सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रॉ के संयुक्त निदेशक पंकज सक्सेना और पुलिस उपमहानिरीक्षक राहुल श्रीवास्तव और आईबी के अधिकारियों की टीम ने देर तक छोटा राजन से पूछताछ की। राजन ने अधिकारियों के सामने खुलासा करते हुए दाऊद के मीडिल ईस्ट कनेक्शन के बारे में विस्तार से बताया।

उल्लेखनीय है कि कभी भगोड़े दाऊद का नजदीकी सहयोगी रहे राजन ने साल 1993 में मुंबई में हुए बम विस्फोट के बाद उससे अपना रास्ता अलग कर लिया था। पहले से ही माना जा रहा था कि राजन के भारत आ जाने पर दाऊद के बारे में कई राज खुल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में अभी और कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

नेशनल

सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से और भगत राम मिश्रा को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले बीजेपी और बीएसपी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। नरेश आज नामांकन करेंगे। फतेहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावनाएं हैं। भाजपा ने फतेहपुर लोकसभा सीट से साध्वी निरंजन ज्योति को तीसरी बार टिकट दिया है।

फतेहपुर सीट पर नामांकन 26 अप्रैल को शुरू हो गए थे. नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है. इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, झांसी, हमीरपुर,जालौन, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा

Continue Reading

Trending