Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सीएम होता तो भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ होता एक्शन : मुलायम

Published

on

mulayam-statement-about-akhilesh-government

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर अखिलेश यादव सरकार को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने मंत्रियों के कामकाज को लेकर चेताते हुए कहा कि सीएम अखिलेश यादव तो ईमानदार हैं लेकिन कुछ मंत्री सरकार की छवि बिगाड़ रहे हैं। वे स्वार्थ साधने में लगे हैं। वे न तो कार्यकर्ताओं का काम करते हैं और न उनका सम्मान करते हैं। मुलायम यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि यदि वह मुख्यमंत्री होते तो भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ एक्शन लेते।

सपा मुख्यालय में गुरुवार को मुलायम सिंह यादव नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश ईमानदार हैं, यूपी सरकार भी अच्छा काम कर रही है लेकिन उनका प्रचार नहीं हो रहा। कुछ मंत्री और विधायक निजी स्वार्थ साधने में लगे हैं। वे सरकार की छवि खराब बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। वह मुख्यमंत्री होते तो ऐसी गड़बड़ियां न होतीं। वे कार्यकर्ताओं और आम लोगों का काम करते तो लोकसभा चुनाव में सिर्फ पांच सीट न जीतते। मंत्रियों के जिलों, खासतौर से उनके विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारना कम बात नहीं है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से प्रत्याशियों के चयन को लेकर सुझाव देने को भी कहा है।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending