Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन, सरयू आरती का ऐलान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे और रामलला व हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए।

करीब दो महीने पहले सीएए बनने के बाद सीएम योगी का यह पहला अयोध्या दौरा है. वहां पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह रामलला के दर्शन करने गए। वहां से सरयू नदी के तट पर आचमन के लिए गए और वहां घाटों का निरीक्षण किया।

यहां सीएम योगी ने यहां सरयू नदी के घाटों को दुरुस्त करने तथा इसके विशेष रखरखाव के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विशाल सरयू महोत्सव तथा वाराणसी में होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर सरयू आरती कराने का भी ऐलान किया।

उनके दर्शन से पहले आम लोगों को अंदर जाने से रोका गया। हनुमानगढ़ी में संतों और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। ‘जय श्रीराम’ और ‘रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे गूंजने लगे।

वैसे 15 सालों में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे को देखते हुए फैजाबाद जिले में जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह अयोध्या गए थे। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। वह आज दिनभर अयोध्या व फैजाबाद में होने वाले कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और शाम को लखनऊ लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ अयोध्या-फैजाबाद में करीब आठ घंटे रूकेंगे और शाम को वे लखनऊ लौट आएंगे।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending