Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सिद्धू ने पार्टी में शामिल होने के लिए कोई शर्त नहीं रखी : केजरीवाल

Published

on

सिद्धू

Loading

सिद्धूनई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने के लिए कोई पूर्व शर्त नहीं रखी है। उन्होंने इस बारे में विचार करने के लिए थोड़ा समय मांगा है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “क्या नवजोत सिंह सिद्धू जी आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे इसे लेकर बहुत सारी अफवाहें हैं? यह मेरी जिम्मेदारी कि मैं हमारे पक्ष को सबके सामने रखूं। इस दिग्गज क्रिकेटर के प्रति हमारा बहुत सम्मान है। उनसे मेरी पिछले सप्ताह मुलाकात हुई थी। उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी। उन्होंने सोचने के लिए समय मांगा है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए।”

केजरीवाल ने आगे ट्वीट कर कहा, “वह बहुत ही अच्छे इंसान और दिग्गज क्रिकेटर हैं। यदि वे पार्टी में शामिल होते हैं या नहीं उनके लिए मेरा सम्मान जारी रहेगा।”

सिद्धू ने 18 जुलाई को राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से उनकी आप में शामिल होने की अफवाहें थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending