Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सिंगापुर की सफारी में चीनी पांडा ने मनाया जन्मदिन

Published

on

पांडा

Loading

पांडा सिंगापुर। सिंगापुर के रिवर सफारी में बुधवार को विशाल पांडा काय काय और जिया जिया ने शहद के स्वाद वाले आइस केक के साथ अपना-अपना जन्मदिन मनाया। उन्हें यहां आए चार साल हो गए। इसी अवसर पर उनके लिए एक पार्टी का आयोजन किया गया। रिवर सफारी के कर्मियों ने इन दोनों पांडा के लिए एक जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनके लिए केक के ऊपर सेब और गाजर के टुकड़े और उनकी पसंदीदा खाने की चीजें सजाई गईं।

नर काय काय ने बुधवार को अपना नौवां जन्मदिन मनाया, जबकि मादा पांडा ने तीन सितंबर को अपना आठवां जन्मदिन मनाया।  इनके आइसकेक का वजन कुल सात किलोग्राम था, जिसे बनाने में चार दिन लगे थे। दोनों विशालकाय पांडा 2012 में चीन से ऋण पर लिए गए थे। इन दोनों का साल के शुरुआती अप्रैल माह में समागम कराया गया था, लेकिन इनके बीच प्राकृतिक और कृत्रिम गर्भाधान दोनों ही असफल रहे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending