Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

साइबर सुरक्षा को पुख्ता करेगा जापान

Published

on

Loading

टोक्यो| जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल होनेवाले जी-7 शिखर सम्मेलन व साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक से पहले जापान साइबर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए हर संभव उपाय करेगा। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने एक रिपोर्ट में कहा कि आबे ने यह टिप्पणी साइबर हमलों के खिलाफ उपायों पर चर्चा करने के लिए ओकिनावा में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान की।

35 देशों व क्षेत्रों के 350 से अधिक विशेषज्ञ दो दिवसीय बैठक में हिस्सा ले रहे हैं, जिसकी शुरुआत शनिवार से हुई।

आबे ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने व विकास रणनीति को अमल में लाने की दिशा में साइबर सुरक्षा एक महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने कहा कि एक आयोजन को सफल बनाने के लिए जापान को साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है और सरकार इसके लिए हर संभव प्रयास करेगी।

ओकिनावा सम्मेलन के प्रतिभागियों द्वारा सरकारी एजेंसियों तथा उद्योगों द्वारा साइबर-विरोधी हमलों पर रिपोर्ट करने की संभावना है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending