Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आबे ने अमेरिका के ऑस्प्रे विमान दुर्घटना पर खेद जताया

Published

on

जापान, प्रधानमंत्री शिंजो आबे, दुर्घटनाग्रस्त, संवाददाता, अमेरिका दुर्घटना

Loading

जापान, प्रधानमंत्री शिंजो आबे, दुर्घटनाग्रस्त, संवाददाता, अमेरिका दुर्घटना

शिंजो आबे

टोक्यो | जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुधवार को अपने समुद्री जल क्षेत्र में अमेरिकी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर खेद जताया है। ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी मरीन कॉर्प्स एमवी-22 ऑस्प्रे विमान जापान के दक्षिण में ओखीनावा प्रांत के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। आबे ने संवाददाताओं से कहा, “यह खेदपूर्ण है कि इतनी विभीषणता के साथ यह दुर्घटना हुई।

सुरक्षा की गारंटी आवश्यक है। हमने अमेरिका से इस दुर्घटना के कारण का खुलासा करने और उसकी उड़ानों की सुरक्षा की गारंटी का आग्रह किया है। पेंटागन ने पुष्टि करते हुए कहा कि तट से एक किलोमीटर दूर उथले पानी में लैंड हुए अमेरिकी ऑस्प्रे विमान के पांच सदस्यों में दो सदस्य घायल हुए हैं।

अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता जेफ डेविस ने कहा कि अमेरिका दुर्घटना की बिलकुल तह तक जाएगा और इससे सीखने का वादा करेगा ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending