Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

साइकल ब्रैंड लिया अगरबत्ती की एम्बेसेडर बनीं मिताली, अरुणिमा

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)| ‘एनआर ग्रुप’ कंपनी के ब्रैंड लिया अगरबत्ती ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज और माउंट एवरेस्ट पर फतह करने वाली पहली भारतीय महिला अरुणिमा सिन्हा को अपना ब्रैंड एम्बेसेडर बनाया है। खेल जगत की इन दोनों जानी-मानी हस्तियों के साथ ब्रैंड ने अपने एक अभियान को भी लांच किया है।

इस अभियान के तहत दर्शाया जा रहा है कि अगर किसी को खुद पर विश्वास है, तो वह किसी भी परिस्थितियों में अपने सपने को पूरा कर सकता है। इस अभियान को पहली बार महिला सशक्तीकरण की सोच से जोड़ा जा रहा है।

‘साइकिल प्योर अगरबत्ती’ के प्रबंधन निदेशक अर्जुन एम.रंगा ने कहा, इस साझेदारी और अभियान से हम दर्शाना चाहते हैं कि किस प्रकार हम लिया की स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं। इन मजबूत किरदारों के साथ जुड़कर इस अभियान को आगे ले जाने से बेहतर बात क्या होगी।

इस अवसर पर मिताली ने कहा, लिया अगरबत्ती के साथ जुड़ना एक शानदार अनुभव है। यह ब्रैंड अपने आप में अनूठा है। यह न केवल महिलाओं को उनके सपनों को साकार करने में मदद करता है, बल्कि उन्हें नियमित तौर पर स्वाधीन होने के लिए मदद करता है।

Continue Reading

खेल-कूद

आज पांच बार की चैम्पियन मुंबई से होगी कोलकाता की भिड़ंत, जानें आमने-सामने की लड़ाई में कौन है आगे

Published

on

Loading

मुंबई। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस शुक्रवार को आईपीएल की 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। मुंबई के लिए प्लेऑफ की रेस बहुत मुश्किल हो चुकी है। उसके सामने होगी केकेआर जो कि छह जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। उसका क्वालिफाई करना लगभग तय है।

मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। मुंबई 9 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, जबकि कोलकाता 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।

आमने-सामने की लड़ाई में मुंबई एकतरफा रूप में आगे हैं। अब तक खेले गए 32 मैचों में से मुंबई ने 23 मुकाबले जीते। वहीं, केकेआर को 9 मैचों में सफलता मिली।KKR के खिलाफ MI का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 210 है। एमआई के खिलाफ कोलकाता का हाईएस्ट स्कोर 232 है।

संभावित प्लेइंग 11

एमआई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह।

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और अनुकुल रॉय।

Continue Reading

Trending