Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सशक्तीकरण का मतलब सेक्सी बनना नहीं : कंगना

Published

on

सशक्तीकरण, सेक्सी, कंगना रनौत, बॉलीवुड, दीपिका पादुकोण, 'माय च्वाइस', होमी अदजानिया,

Loading

मुंबई| बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण अभिनीत वीडियो ‘माय च्वाइस’ पर अपनी राय देते हुए कहा है कि सेक्सी बनना महिला सशक्तीकरण नहीं हो सकता। वह हालांकि कहती हैं कि इस वीडियो को महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रचार करने के लिए सराहा जाना चाहिए। कंगना यहां गुरुवार को एक कार्यक्रम में मौजूद थीं। इस दौरान ‘माय च्वाइस’ पर उनकी राय मांगी गई, तो उन्होंने कहा, “महिला सशक्तीकरण का मतलब पुरुषों में हीनभावना पैदा करना नहीं है। अगर हम ऐसा करते हैं, तो हमें पुरुषों के सशक्तीकरण पर 20 साल लगाने पड़ेंगे। सशक्तीकरण का ताल्लुक एक जीवात्मा और एक इंसान के रूप में विकसित करने से है। इसका मतलब यह नहीं कि आप सेक्सी बन जाएं।”

कंगना हालांकि कहती हैं कि उन्होंने अभी यह वीडियो देखी नहीं है। होमी अदजानिया निर्देशित ‘माय च्वाइस’ दो मिनट की वीडियो है। यह पुरुषों से महिलाओं को उनके कपड़ों, पेशे और जीवनशैली के आधार पर न आंकने पर जोर देती है। इस वीडियो में दीपिका शादी से पूर्व यौन संबंध बनाने या विवाहेतर शारीरिक संबंध रखने या शारीरिक संबंध न बनाने व ऐसे ही कई मुद्दों पर फैसला लेने की आजादी महिलाओं पर छोड़ने की वकालत करती दिखती हैं।

मनोरंजन

धर्मेंद्र को आधी रात हुआ अफसोस, लिखा- काश मां-बाप को और वक्त दिया होता

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और थॉट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने पिता के साथ वाली एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही अपने दिल में उठ रही टीस के बारे में बताया।

तस्वीर में वो, उनके पिता और सनी देओल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों ओर धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा काश! मां बाप को और वक्त दिया होता! एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की: “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती बाड़ी में बिजी हो गया।

आप सभी को प्यार… यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है… इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस में देखेंगे। बॉलीवुड के “ही-मैन” के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। एक्टर जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा भी हैं।

Continue Reading

Trending