Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हिट एंड रन मामले में सलमान को राहत

Published

on

salman-khan-court-decision

Loading

मुंबई/जोधपुर। हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को राहत मिल गई है। कोर्ट ने सलमान के लाइसेंस को लेकर अभियोजन पक्ष की अपील खारिज कर दी है। अभियोजन पक्ष ने याचिका दायर कर सलमान को ड्राइविंग लाइसेंस पेश करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। इस केस में एक आरटीओ अफसर ने दावा किया था कि 28 सितंबर 2002 को बांद्रा में जब हादसा हुआ था, तब सलमान के पास लाइसेंस नहीं था।

अभियोजन पक्ष की दलील थी कि 28 सितंबर, 2002 की रात को उपनगरीय इलाके बांद्रा में जब सलमान खान की कार फुटपाथ पर सोये लोगों पर चढ़ गई थी उस वक्त उनके पास लाइसेंस नहीं था। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई थी और चार घायल हो गए थे। हिट एंड रन मामले में सलमान के खिलाफ इस याचिका को जज डीडब्ल्यू देशपांडे ने खारिज कर दिया।

दूसरी ओर काला हिरण शिकार मामले के तहत आर्म्स एक्ट केस में मंगलवार को जोधपुर कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। कोर्ट ने 25 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ अवैध हथियार रखने और इसके इस्तेमाल से संबंधित मामले में फैसला मंगलवार तक के लिए टाल दिया था। यदि इस केस में सलमान को दोषी पाया जाता है तो उन्हें तीन से सात साल तक की सजा सुनाई जा सकती है। सुनवाई के दौरान सलमान खान कोर्ट में मौजूद रहेंगे। आरोप है कि जिस बंदूक से सलमान ने काले हिरणों का शिकार किया था उसका लाइसेंस पहले ही एक्सपायर हो चुका था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending