Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सलमान खान पर फैसला टला

Published

on

salman-khan-court

Loading

जोधपुर। एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ अवैध हथियार रखने और इसके इस्तेमाल से संबंधित मामले में फैसला तीन मार्च तक टाल दिया। यदि इस केस में सलमान को दोषी पाया जाता है तो उन्हेंस तीन से सात साल तक की सजा सुनाई जा सकती है।

सलमान बुधवार को अदालत में मौजूद नहीं थे। वह इस समय जोधपुर से बाहर हैं। जोधपुर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनुपमा बिजलानी की अदालत ने फैसला टालते हुए चार पुराने आवेदनों की सुनवाई शुरू कर दी, जिसे अभियोजन पक्ष ने 2006 में न्यायालय को सौंपा था। अदालत 25 फरवरी को इस मामले में अपना फैसला सुनाने वाली थी, लेकिन पिछली सुनवाई के दौरान इस मामले में सामने आए कुछ नए तथ्यों के बाद ये आवेदन अदालत के संज्ञान में लाए गए। अदालत ने गवाहों को सम्मन भेजे जाने से संबंधित सभी चार आवेदनों को सुना और मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन मार्च की तारीख तय की।

सरकारी वकील एनके संखला और सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने संयुक्त रूप से कहा, “हमें अपना तर्क पेश करने के लिए कहा गया है, उसके बाद अदालत अपना फैसला सुनाएगी।” उल्लेखनीय है कि सलमान और बॉलीवुड के कुछ अन्य कलाकार हिंदी फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान जोधपुर के कनकनी गांव में एक और दो अक्टूबर, 1998 की रात संरक्षित काले हिरण के शिकार के आरोपी हैं। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत काले हिरण का शिकार प्रतिबंधित है।

सलमान पर बिना लाइसेंस वाले हथियार रखने का भी आरोप है। आरोप के अनुसार चिंकारा और काले हिरणों का शिकार जिन हथियारों से किया था उसकी लाइसेंस की अवधि खत्म हो चुकी थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending