Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘सलमान के मामले की पेपर बुक में कई दस्तावेज गायब’

Published

on

Loading

मुंबई। अभिनेता सलमान खान के हिट एंड रन मामले में एक नया मोड़ आया है। सलमान के वकील अमित देसाई ने मंगलवार को बम्बई उच्च न्यायालय में कहा कि कई दस्तावेज इस मामले की पेपर बुक में शामिल नहीं किए गए हैं। इसलिए वह सलमान की अपील पर बहस नहीं कर सकते। पेपर बुक अदालत की रजिस्ट्री तैयार करती है। इसमें मामले के तमाम सबूत और दस्तावेज होते हैं। अपील पर सुनवाई से पहले इसे मामले के दोनों पक्षों को सौंपा जाता है। इसके आधार पर संबंधित पक्षों के वकील अपने-अपने तर्क तैयार करते हैं।

न्यायमूर्ति ए.आर.जोशी को दी गई अर्जी में सलमान के वकील अमित देसाई ने दावा किया कि उनके मुवक्किल के बचाव से जुड़े कुछ दस्तावेज पेपर बुक में शामिल नहीं किए गए हैं। देसाई ने कहा कि इनमें से एक दस्तावेज तो मामले के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें बचाव पक्ष ने कहा था कि पुलिस का गवाह रविंद्र पाटील एक ‘बनाया हुआ गवाह’ था और वह सच नहीं बोल रहा था।

जवाब में सरकारी वकील पूर्णिमा कंथारिया और एस.एस.शिंदे ने कहा कि पेपर बुक में इस दस्तावेज के न होने के बावजूद इसका जिक्र रिकार्ड और कार्यवाही में है। बचाव पक्ष के वकील उसकी मदद ले सकते हैं। देसाई ने कहा कि पेपर बुक को बम्बई उच्च न्यायालय की नियमावली के हिसाब से बनाया जाना चाहिए। अभियोजन पक्ष ने इस तर्क को सही नहीं बताया। अदालत ने कहा कि देसाई की अर्जी पर सुनवाई बुधवार को होगी।

28 सितंबर, 2002 के इस मामले में सलमान खान की गाड़ी से कुचलकर एक व्यक्ति मारा गया था। इस साल छह मई को इस मामले में सलमान को दोषी ठहराया गया था और पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। फैसले के खिलाफ बम्बई उच्च न्यायालय में अपील हुई। आठ मई को उच्च न्यायालय ने सलमान की अर्जी मंजूर करते हुए निचली अदालत से मिली सजा पर रोक लगा दी और उन्हें जमानत दे दी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending