Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी, कटेगी आम आदमी की जेब

Published

on

service-tax

Loading

नई दिल्ली। आम बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सर्विस टैक्स बढ़ाकर आम आदमी को जोर का झटका दिया है। जेटली ने ऐलान किया कि सर्विस टैक्स 12.36 फीसदी से बढ़कर 14 फीसदी किया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही अब खाने-पीने की अधिकतर चीजें महंगी हो जाएंगी। रेस्टोरेंट, होटलों, जिम, ब्यूटी पार्लर, अस्पतालों जैसी जगहों में सर्विस टैक्स के नाम पर ज्यादा पैसे देने होंगे। इससे महंगाई से आम आदमी को राहत नहीं मिल सकेगी।

इसके अलावा डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने भी जेब पर ज्यादा भार पड़ेगा। साथ ही मकान का नक्शा बनाना भी महंगा पड़ेगा। यानि किसी भी मॉल या बाजार से ब्रांडेड सामान लेने पर सर्विस टैक्स देना होगा। इसके अलावा एक्साइज ड्यूटी 12.5 से बढ़ाकर 14 फीसदी की गई है। इससे निर्यात में गिरावट की आशंका है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending