Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सर्च फाउंडेशन ने आयोजित किया स्पीक चिल्‍ड्रेन विषयक सेमिनार

Published

on

सर्च फाउंडेशन, आयोजित, स्पीक चिल्ड्रेन विषयक सेमिनार

Loading

लखनऊ  । बच्चों को आजादी दे, बच्चों को अनुशासन सिखाएं, बच्चों की सुने, बच्चों को अपनी पुरानी पम्पराओं से जोड़े। ये कुछ बातें मंगलवार को स्पीक चिल्‍ड्रेन विषयक सेमिनार में उभर कर सामने आईं। सेमिनार का उद्ïदेश्य ऐसा वातावरण बनाना था, जिससे कि बच्चे अपनी बात खुल के बेझिझक कहे सकें। बड़ों ने बच्चों के  छिन रहे बचपने पर ङ्क्षचता भी जताई।

सेमिनार का आयोजन सर्च फाउंडेशन की ओर से जयशंकर प्रसाद सभागार में किया गया था। इसके संयोजक फाउंडेशन के संस्थापक सर्वेश अस्थाना थे। सेमिनार की मुख्य अतिथि उ. प्र राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह थीं। इसके अलावा समाज सेविका मनोरमा लाल, महानगर गल्र्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रुति सिंह विशिष्ट अतिथि व बुद्धा ग्रुप के अध्यक्ष अनिल टेकरीवाल थे। सत्यपथ  संस्था ने इसमें सहयोग दिया।

प्रदेश में नवगठित बाल  सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह ने बताया कि 1929 में पहली बार बाल सुरक्षा पर बात की गई और 1952 में यूएनओ में इसे मान्यता मिली। वर्ष 2003 में देश में बाल सुरक्षा अधिकार  कानून  पारित  हुआ था। प्रदेश में पहली बार इसी 22 फरवरी को बाल संरक्षण आयोग बना। जिसकी पहली अध्यक्ष हूं। उन्होंने कहा कि अभी शुरुआत है। लोगों से इस सम्बंध में फीड बैक लेंगे। स्कूलों में जाएंगे। किसी बच्चे से ही आयोग का लोगों भी बनवाएंगे।

उन्होंने लोगों से सुझाव देने की बात कही। अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार बाल सुरक्षा पर आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।  भिखारी बच्चों को  जिंदगी संवारने में अपना योगदान देने वाली मनोरमा लाल ने बताया कि बच्चे पर अनुशासन तो होना चाहिए। उसे सही-गलत की  सम्रझ नहीं होती है। उन्होंने बताया कि निचले तबके में बच्चा घर की आजीविका का सहारा बनता है। अमीर परिवारों में बच्चे को देने के लिए समय नहीं होता है।

विशिष्ट अतिथि  श्रुति सिंह ने बताया कि बच्चों को आजादी देनी चाहिए, हम बच्चों को अपनी प्रापर्टी समझते हैं। बच्चे को दूर से देखना चाहिए लेकिन उसे आजादी मिलनी चाहिए। राष्टïपति पुरस्कार प्राप्त बच्ची विभू बाजपेई ने कहा कि बच्चे को समझने का प्रया करना चाहिए। मां-बाप को बच्चे को उत्साहित करना चाहिए न कि उसकी कमी निकालना चाहिए।

शिक्षिका वत्सला पांडेय ने कहा कि बच्चे के लिए  समय निकाले, उसे प्रेरक प्रसंग सुनाना चाहिए। आजकल हम बच्चे को समय नहीं दे पाते हैं। चबूतरा पाठशाला के निदेशक महेश चंद्र देवा ने कहा कि बच्चों को आजादी मिलनी चाहिए। सबसे पहले अपने ही घरों में बच्चे को आजाद करें। कवि एवं ऐशबाग रामलीला समिति के मंत्री आदित्य द्विवेदी ने कहा कि बच्चों पर अपनी इच्छाओं को न थोपें। उनमें हीन भावना न आने दे और अपनी परम्पराओं से जोड़े।

सेमिनार के संयोजक सर्वेश अस्थाना ने बताया कि स्पीक चिन्डेन का पहला कदम है। इस  सेमिनार से जो बातें सामने आएंगी, उन बातों को घ्यान में रखकर काम किया जाएगा। यह एक अभियान है। इसका उद्देश्य ऐसा वातावरण बनाना है जिससे बच्चे मुक्त वातावरण में जी सके और अपनी बात कह सके , उनका बचपना बचा रहे सके। इसके अलावा उन्होंने सर्च फांउडेशन की गतिविधियों पर भी  प्रकाश डाला। इसका संचालन युवा रंगकर्मी मुकेश वर्मा ने किया। सेमिनार में पंकज श्रीवास्तव, जीशान, फारिया बेग, रितेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending