Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सफल लेखक और प्रसिद्ध कथाकार दूधनाथ सिंह का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Published

on

Loading

लखनऊ/इलाहाबाद। प्रसिद्ध कथाकार दूधनाथ सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया। दूधनाथ सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज इलाहाबाद के एक अस्पताल में चल रहा था। दूधनाथ सिंह कैंसर से पीड़ित थे। बुधवार 10 जनवरी को उन्हें हार्टअटैक आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने गुरुवार 12 जनवरी की रात अंतिम सांसें ली।

सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार, दूधनाथ सिंह की इच्छा के मुताबिक उनकी आंखें मेडिकल कॉलेज को दान की जाएंगी। उनके परिवार वालों ने ये फैसला लिया है। इस प्रसिद्ध कथाकार के निधन के बाद गुरुवार रात को ही उनका पार्थिव शरीर प्रतिष्ठानपुरी झूंसी स्थित आवास पर ले जाया गया। आज (12 जनवरी) रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दो साल पहले पत्नी का हो गया था निधन: दो साल पहले उनकी पत्नी निर्मला ठाकुर का निधन हो चुका था। दूधनाथ सिंह अपने पीछे दो बेटे-बहू, बेटी-दामाद और नाती-पोतों से भरा परिवार छोड़ गए हैं।

दूधनाथ सिंह का जीवन परिचय: बता दें कि दूधनाथ सिंह मूलत: बलिया के रहने वाले थे उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए किया और यहीं हिन्दी के अध्यापक नियुक्त हुए। 1994 में रिटायरमेंट के बाद से लेखन और संगठन में निरंतर सक्रिय रहे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending