Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सपा-कांग्रेस के गठबंधन को भाजपा ने बताया ठगबंधन

Published

on

Loading

सपा-कांग्रेस के गठबंधन को भाजपा ने बताया ठगबंधन

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) में अब तक हुई गतिविधियों को सपा कुनबे का फैमिली ड्रामा और सपा-कांग्रेस के गठबंधन को ठगबंधन करार दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फैमिली ड्रामे की पटकथा के अनुसार, पिता-पुत्र और चाचा ने सपा सरकार की नाकामी से प्रदेश में व्याप्त अराजकता, दंगे, दुष्कर्म, लूट, हत्याएं, जबरिया कब्जे के कलंक पर पर्दा डालने तथा जनता को भ्रमित करने के लिए बेहतरीन अदाकारी की है।

मौर्य ने कहा, “सपा की झंडाबरदारी में हुआ जवाहरबाग कांड हो या सपा के संरक्षण में पूरे पांच साल अपराधियों द्वारा प्रदेश में अराजकता का तांडव हो, सरेआम दुष्कर्म हुए हों या फिर प्रदेश में अपराधियों द्वारा पुलिसकर्मियों की श्रृंखलाबद्ध हत्याओं का दौर रहा हो, यह कलंक सपा के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के माथे से हटना वाला नहीं है।”

उन्होंने कहा, “भारतीय इतिहास के सबसे असफल और अक्षम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नाकामियों पर से जनता का ध्यान हटाने के लिए मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के कूट रचित ड्रामे से जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। प्रदेश में हर दिन होने वाले 24 दुष्कर्म, 21 दुष्कर्म के प्रयास, 13 हत्याएं, 33 अपहरण, 19 दंगे, 136 चोरियों के समाचारपत्रों में प्रकाशित आंकड़े सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रशासनिक क्षमता का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं।”

मौर्य ने कहा, “परिवार के झगड़े का ड्रामा लेकर प्रदेश की जनता को त्रस्त और पस्त करने से क्या उप्र की जनता उनकी सरकार की नाकामियों को भूल जाएगी? इस ड्रामे के मंचन के पूरे दौरे में शासन प्रशासन जिस तरह से पंगु रहा, सत्ता की मर्यादाएं सड़कों पर लांछित होती रहीं, इसका जबाव अखिलेश यादव को देना होगा।”

मौर्य ने सपा-कांग्रेस के होने वाले गठबंधन पर कहा, “सपा और कांग्रेस को जवाब देना होगा कि जब कांग्रेस और सपा को गठबंधन करना ही था तो चार महीने से एक दूसरे के खिलाफ नूराकुश्ती की जरूरत क्या थी। एक दूसरे को अच्छा लड़के कहने पर भड़के दोनों लड़के (राहुल गांधी व अखिलेश यादव) एक साथ कैसे हो गए।?”

उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव को पांच साल पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने के बाद भी खुद पर विश्वास क्यों नहीं है? राहुल गांधी को जवाब देना होगा कि उप्र को बेहाल करने वालों के साथ गठबंधन के पीछे का मंतव्य क्या है?”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending