Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सनसनीखेज खुलासा : सेक्‍स एडिक्‍ट है राम रहीम, रोज पीता था शक्तिवर्धक टॉनिक

Published

on

रोहतक,  तबीयत, बाबा राम रहीम, सेक्‍स एडिक्‍ट, सेक्‍स

Loading

रोहतक जेल में रेप मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख राम रहीम की तबीयत बिगड़ने का खुलासा हो गया है। यह सनसनीखेज खुंलासा डॉक्टरों ने किया है।

जेल में राम रहीम की जांच करने आए डॉक्टरों की टीम का कहना है कि वह सेक्स एडिक्ट है। इसी वजह से जेल में उसकी तबीयत बिगड़ रही है। वह लगातार बेचैन रहता है और उसको नींद भी नहीं आती। उसे इलाज की जरूरत है।

राम रहीम की जांच करने वाले एक डॉक्टर का कहना है कि बाबा राम रहीम सेक्स का आदी है। डेरा आश्रम से जेल आने के बाद उसे जिस्‍मानी सुख नहीं मिला है। यही इसकी बेचैनी का कारण है।

उसकी समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यदि उसके इलाज में देर की गई तो उसकी समस्या बड़ी हो सकती है। उसे तुंरत इलाज की जरूरत है।

डेरा के एक पूर्व सेवादार ने दावा किया था कि राम रहीम सेक्स टॉनिक लेता था। उसके लिए ऑस्ट्रेलिया और कई अन्‍य देशों से शक्तिवर्धक पेय मंगाया जाता था। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो यहां तक दावा किया है कि वह ड्रग्स का सेवन भी करता था। साल 1988 तक उसे शराब लेते देखा गया है। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

बताते चलें कि राम रहीम और उसकी करीबी हनीप्रीत के बीच अवैध संबंध की बात कही जाती रही है। राम रहीम हमेशा हनीप्रीत को अपने साथ रखता था। यहां तक की जेल जाने के बाद भी उसने जेल प्रशासन से मांग की थी कि उसके साथ हनीप्रीत को मसाज करने के लिए रखा जाए। लेकिन जेल प्रशासन ने मना कर दिया। इसके बाद उसने हनीप्रीत को जेल में मिलने के लिए फोन कराया था।

हनीप्रीत अब‍ भी लापता

हनीप्रीत अब तक पुलिस के रडार से ओझल है। उसकी तलाश में हरियाणा पुलिस यूपी के लखीमपुर खीरी तक पहुंच गई। वहां एक गाड़ी संदिग्ध अवस्था में मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है। हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता की शादी 14 फरवरी, 1999 को डेरा प्रमुख राम रहीम ने ही करवाई थी।

दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चली। कुछ समय बाद हनीप्रीत ने राम रहीम से शिकायत की थी कि ससुराल वाले दहेज मांग रहे हैं।

राम रहीम ने 2009 में हनीप्रीत को गोद लिया था। हालांकि पहले से ही उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। इनके नाम अमनप्रीत, चमनप्रीत और जसमीत है। साल 2011 में पति विश्वास गुप्ता ने हाईकोर्ट में केस दायर कर राम रहीम के कब्जे से उसकी पत्‍नी हनीप्रीत को मुक्त कराने की मांग की थी। तब उसने दोनों के बीच अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया था।

 

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending