Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्यूटी क्वीन ने बताया चमकते चेहरे के पीछे का दर्द, “सारे मर्द बस बिस्तर पर ले जाना चाहते हैं”

Published

on

Loading

नई दिल्ली। साल 2002 में मिस घाना रह चुकी शायदा बुआरी ने ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया के पीछे छिपी स्याह सच्चाई को दुनिया के सामने उजागर किया है। शायदा बुआरी ने 2003 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। शायदा ने कहा कि यहां तक पहुंचने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 2002 में प्रतियोगिता के दौरान उनपर सेक्स के लिए कुछ लोगों ने दबाव बनाया। इसके बाद भी मुझे कई शख्स मिले जो मुझे बिस्तर पर ले जाना चाहते थे।

शायदा का कहना है कि महिलाओं की मदद करने से पहले उनसे सेक्स की डिमांड करने की आदत मर्दों में होती है। जिसे देखो वहीं बिस्तर पर ले जाना चाहता है। शायदा ने कहा कि फिलहाल मैं जिस कंपनी में काम कर रही हूं वहां भी मुझे ऐसे अनुभव हुए हैं। शायदा ने कहा कि लेकिन मैंने आज तक किसी को हाथ तक लगाने नहीं दिया।

मिस घाना के नाम पर कोई इंसान मेरे साथ नहीं सो सका। शायदा बुआरी का कहना है कि उनसे मिलने वाले लोगों में से कई सारे लोगों ने उन्हें स्पॉन्सरशिप के बदले अफेयर का ऑफर दिया था। आपको बता दें कि फिल्म और ग्लैमर की दुनिया में महिलाओं के शोषण की कहानियां पहले भी कई बार उजागर हो चुकी हैं। कई महिलाएं बदनामी या अन्य दूसरी वजहों से चुप रह जाती हैं तो कई बार कुछ महिलाएं हिम्मत कर इस सच्चाई से पर्दा उठा देती हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending