मनोरंजन
सदाबहार रेखा को जन्मदिन पर बॉलीवुड की बधाई
मुंबई| अभिनेत्री रेखा आज शनिवार को 61 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड के सितारों ने सदाबहार अभिनेत्री को ट्विटर पर बधाई दी है| जहां कुछ ने उन्हें ‘चिरयुवा’ बताया वहीं कुछ ने उन्हें ‘प्रेरणादायक’ कहा। मुकद्दर का सिकन्दर ‘खूबसूरत’ ‘सिलसिला’,’उत्सव’, ‘खून भरी मांग’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अपने किरदार के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री रेखा को पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें आखिरी बार अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘शमिताभ’ में देखा गया था।
देखे बॉलीवुड सितारों के ट्वीट
ऐश्वर्य आर. धनुष : वाह इतने सारे जन्मदिन। चिरयुवा, खूबसूरत रेखा को जन्मदिन मुबारक हो।
ऋषि कपूर : रेखा रानी बड़ी सयानी। जन्मदिन की बधाई हो। भगवान आपको बहुत-सी खुशियां दें। बहुत-सारा प्यार।
शबाना आजमी : प्रिय रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी चमक बरकरार रहे। बहुत सारा प्यार।
सोनाली कुलकर्णी : सदाबहार और प्रेरणदायक रेखा को जन्मदिन की बधाई। बहुत-बहुत मुबारक हो।
यामी गौतम : बॉलीवुड की खूबसूरत दिग्गज रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
राखी सावंत : हैप्पी बर्थडे रेखा जी।
प्रादेशिक
सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है है कि इस मामले में जो आरोपी पकड़े गए थे, उनमें से एक ने आत्महत्या कर ली है। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उन्हें मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के बाद पंजाब से इस आरोपी को हिरासत में लिया था। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था।
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल1 day ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
खेल-कूद2 days ago
मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाए: शाहरुख खान
-
नेशनल2 days ago
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर