Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सतनाम को सम्मानित करेगा पंजाब ओलम्पिक संघ

Published

on

चण्डीगढ़,पंजाब ओलम्पिक संघ,अमेरिका के नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन,सतनाम सिंह,बोस्टन सेल्टिक्स और साक्रामेंटो किंग्स

Loading

चण्डीगढ़ | पंजाब ओलम्पिक संघ (पीओए) ने अमेरिका के नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में जगह पाने वाले भारत में जन्मे पहला खिलाड़ी बनने पर सतनाम सिंह को सम्मानित करने का फैसला किया है। पीओए ने सतनाम की उपलब्धियों पंजाब ओलम्पिक भवन में हाल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा और इस सम्बंध में एक फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

पीओए के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा ने शनिवार को कहा कि उनका संगठन सतनाम को सम्मानित करेगा। ढींढसा ने सतनाम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। इसी बीच, पीओए के महासचिव के. राजा सिद्धू ने कहा कि सतनाम की उपलब्धियों पंजाब ओलम्पिक भवन में हाल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सतनाम को शुक्रवार को एनबीए ड्राफ्ट में शामिल किया गया। सात फुट दो इंच लम्बे सतनाम को डालास मावेरिक्स टीम ने अपने साथ जोड़ा है।

इससे पहले सतनाम को बोस्टन सेल्टिक्स और साक्रामेंटो किंग्स जैसी टीमों ने अभ्यास के लिए चुना था। 19 साल के सतनाम पंजाब से सम्बंध रखते हैं। वह 2014-15 में आईएमजी अकादमी ग्रेजुएट टीम के लिए खेल चुके हैं। सतनाम एनबीए में शामिल होने वाले पहले भारतीय (भारत में जन्मे) हैं। बीते साल अमेरिका में जन्मे भारतीय खिलाड़ी सैम भुल्लर ने एनबीए में जगह बनाई थी।

सतनाम ने इस बात को लेकर खुशी जाहिर की थी कि भारत में इस खेल को लेकर जागरुकता और लोकप्रियता बढ़ रही है और अब इस खेल को पेशेवर लिहाज से लिया जाता है। शुरुआत में सतनाम के लिए 17 बार एनबीए खिताब जीत चुके बोस्टन सेल्टिक्स ने रुचि दिखाई थी लेकिन अंत में मावेरिक्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending