Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र ने यमन के लिए राहत राशि जारी की

Published

on

संयुक्त राष्ट्र,संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार मामलों के समन्वय कार्यालय, 2.5 करोड़ डॉलर,संयुक्त राष्ट्र केंद्रीय आपातकालीन,विद्रोही समूह,राष्ट्रपति अब्दु-रब्बु मनसौर हैदी

Loading

संयुक्त राष्ट्र | संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने संकट ग्रस्त यमन के लिए 2.5 करोड़ डॉलर की राहत राशि जारी की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओसीएचए ने बयान जारी कर बताया कि संयुक्त राष्ट्र केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष की तरफ से जारी धन से संबंधित घोषणा गुरुवार को की गई।

इस धन का इस्तेमाल यमन में जरूरतमंद लोगों को ईंधन, दवा, स्वच्छ जल, स्वच्छता सेवाओं और पोषण कार्यक्रमों तथा आपात परिस्थितियों में आवश्यक चीजों की आपूर्ति के लिए किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के सर्वेक्षण के मुताबिक, यमन में 60 लाख लोगों को मदद की जरूरत है। यमन पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह और शिया हौती विद्रोही समूह के बीच जारी संघर्ष में फंसा हुआ है। हौती समूह निर्वासित राष्ट्रपति अब्दु-रब्बु मनसौर हैदी को समर्थन दे रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending