Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र की ‘शांति दूत’ बनेंगी मलाला यूसुफजई

Published

on

Loading

इस्लामाबाद | नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई संयुक्त राष्ट्र की ‘शांति दूत’ बनेंगी। मलाला संयुक्त राष्ट्र की अब तक की सबसे कम उम्र की शांति दूत होंगी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस न्यूयॉर्क मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान 10 अप्रैल को यूसुफजई (19) को सम्मानित करेंगे। मलाला अपनी नई भूमिका के तहत दुनिया भर में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देंगी।

डेली पाकिस्तान की शनिवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम के बाद गुटेरेस, यूसुफजई तथा दुनिया भर से आए अन्य युवा प्रतिनिधियों के बीच लड़कियों की शिक्षा के विषय पर एक संवाद होगा। शांतिदूत के लिए शुक्रवार को मलाला के चयन पर गुटेरेस ने कहा, “गंभीर खतरों के बीच भी मलाला यूसुफजई ने महिलाओं, लड़कियों तथा सभी लोगों के अधिकारों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है।”

उन्होंने कहा, “लड़कियों की शिक्षा के लिए उनकी उत्साहित करने वाली गतिविधियों ने पहले ही दुनिया भर के लोगों को ऊर्जा से भर दिया है। अब हमारी सबसे युवा शांति दूत के रूप में मलाला एक न्यायसंगत तथा शांतिपूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए और अधिक मदद कर सकती हैं।”

पाकिस्तान की स्वात घाटी में पैदा हुईं मलाला उस वक्त अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आईं, जब लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ते हुए उन्हें नौ अक्टूबर, 2012 को तालिबान द्वारा गोली मार दी गई। उन्होंने तालिबान द्वारा महिलाओं की शिक्षा पर लगाए गए प्रतिबंध का विरोध किया था। युसूफजई को साल 2014 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला। वह सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली शख्स हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending