Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका : विक्रमसिंघे 38 वर्षो से सांसद, रिकार्ड बनाया

Published

on

Loading

लंबो| श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने लगातार 38 सालों तक संसद की अपनी सदस्यता बरकरार रखते हुए इतिहास रच दिया है। विक्रमसिंघे 1977 में पहली बार सांसद बनाए गए थे और तब से लेकर अब तक उनकी संसद सदस्यता लगातार बरकरार है। समाचारपत्र ‘श्रीलंका मिरर’ के अनुसार, विक्रमसिंघे इससे पहले भी चार बार देश के प्रधानमंत्री बनाए जा चुके हैं। इससे पहले उन्होंने उप प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद और नेता प्रतिपक्ष की भी भूमिकाएं निभाई हैं।

युनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता गैमिनी जयविक्रम परेरा ने भी 1977 में पहली बार संसद की सदस्यता हासिल की थी, लेकिन 1988 में उन्होंने पश्चिमोत्तर प्रांत के परिषद चुनाव लड़ने के लिए संसद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे पहली बार 1970 में सांसद निर्वाचित हुए थे, लेकिन 1977 में वह संसदीय चुनाव हार गए थे।

संसद में उनकी वापसी 1983 में हुई और 2005 में राष्ट्रपति चुने जाने से पहले तक वह संसद के सदस्य रहे।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending