Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका ने 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

Published

on

Loading

कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री जल सीमा का उल्लंघन करने पर 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक “मछुआरों ने द्वीप राष्ट्र के उत्तर में कानकेसनतुरई, थलाईमनार और डेल्फ द्वीप पर कब्जा कर लिया था। मछुआरों की सात नौकाएं जब्त कर ली गई हैं।” नौसेना ने कहा, “कानकेसनतुरई और थलाईमनार से नौकाओं के साथ मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।” मत्स्य मंत्री महिंदा अमरवीरा ने एक दिन पहले कहा था कि श्रीलंका की हिरासत में लिए गए 86 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया जाएगा।

भारत और श्रीलंका समुद्र की एक संकरी पट्टी से विभाजित हैं। तमिलनाडु से समुद्र में मछली पतड़ने जाने वाले मछुआरे अक्सर श्रीलंका के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending