Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

श्रीदेवी की मुरीद थीं क्रिकेट की हस्तियां, सदमे में है रिकॉर्ड पुरुष सचिन तेंदुलकर

Published

on

Loading

मुम्बई। दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थीं। वह पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने दुबई गई थीं। श्रीदेवी के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए उनके देवर संजय कपूर ने बताया, हां, यह सच है। हालांकि, संजय ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। वह इस समय दुबई में हैं। श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने दुबई गई थीं। उनके निधन पर भारतीय क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

sridevi के लिए इमेज परिणाम

सचिन ने कहा है कि ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि अब वह हमारे बीच नहीं हैं। सचिन ने श्रीदेवी के निधन पर अपनी संवेदनायें व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन पर वह कैसे महसूस कर रहे हैं इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकते। सचिन ने आगे कहा मैं इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सका। हम उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं।

sridevi hot के लिए इमेज परिणाम

I have no words to express how i feel. We have grown up seeing her. It is difficult to digest that she is not with us. My heartiest condolences to her family: Sachin Tendulkar on .

अब ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि वह इस दुनिया में नहीं हैं। मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह श्रीदेवी के निधन पर सदमे में हैं। उनके आलावा पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और मोहम्मद कैफ, आकाश चोपड़ा, स्पिनर प्रज्ञान ओझा, टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, स्टार कॉमेंटेटर हर्षा भोगले, बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप ने अपना शोक व्यक्त किया है।

श्रीदेवी को मिस्टर इंडिया सदमा चालबाज , चांदनी जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 2017 में आई मॉम थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई दिग्गज हस्तियों ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है।

अभिनेत्री निम्रत कौर ने ट्वीट कर कहा, कि श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। काला एवं भयावह पल।  सुष्मिता सेन ने ट्वीट कर कहा, कि मैंने अभी दिल का दौरा पडऩे की वजह से श्रीदेवी मैम के निधन की खबर सुनी। मैं सदमे में हूं।
मधुर भंडारकर ने ट्वीट कर कहा, कि श्रीदेवी के निधन की खबर सुनी, अविश्वसनीय और दिल दुखाने वाला क्षण। भारतीय सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में एक। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा, कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। श्रीदेवी को प्यार करने वालों के प्रति सहानुभूति। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

sridevi hot के लिए इमेज परिणाम

खेल-कूद

आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला

Published

on

Loading

कोलकाता। आईपीएल के 42वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। 7 मैचों में 5 जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है और वह यहां जीत दर्ज कर प्लेऑफ की अपनी संभावनाएं बढ़ाना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर इस सीजन अब तक सिर्फ 2 मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स टूर्नामेंट में अपनी वापसी की कोशिशें करेगी।

मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है, उम्मीद यही है कि मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। हेड टू हेड में भी कोलकाता का पलड़ा पंजाब पर हावी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। 21 में कोलकाता और 11 में पंजाब को जीत मिली।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह।

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

Continue Reading

Trending