Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 1500 प्वाइंट से अधिक की गिरावट

Published

on

Loading

मुंबई। चीन के शेयर बाजार में हुई भारी बिकवाली के कारण दुनिया भर में शेयर बाजारों में देखी जा रही गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजारों के एक प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में दोपहर के कारोबार में 1500 अंकों से अधिक गिरावट देखी गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स दोपहर करीब 3.20 बजे 5.73 फीसदी या 1569.31 अंकों की गिरावट के साथ 25,796.76 पर कारोबार करते देखा गया।

बॉम्बे और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को हुई जबरदस्त गिरावट के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भरोसा दिया कि बाजार जल्द सुधर जाएगा। सरकार और रिजर्व बैंक ने स्थिति पर नजरें टिकाई हुई हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 5.91 फीसदी या 490.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,809.70 पर कारोबार करते देखा गया। विश्लेषकों के मुताबिक, शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में हुई भारी गिरावट, कमजोर वैश्विक रुझानों और न्यूनतम वैकल्पिक कर (एमएटी) पर केंद्र सरकार के रुख के कारण पैदा हुई चिंता से बाजार में गिरावट दर्ज की गई है।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending