Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सलीम-सुलेमान का नया गाना पेशावर जनसंहार को समर्पित

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान ने अपना नया गाना ‘खालीपन’ पेशावर के एक बड़े स्कूल पर हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को समर्पित किया है। उल्लेखनीय है कि पेशावर के एक आर्मी स्कूल पर दिसंबर, 2014 में हुए आतंकवादी हमले में 141 बच्चों सहित 151 लोग मारे गए थे।

सलीम ने कहा, “हमारा गाना 16 दिसंबर, 2014 की उस घटना के बाद लिखा गया, जिसमें पेशावर में एक स्कूल में 132 बच्चे मारे गए थे।” उन्होंने एक मायूसी के साथ कहा, “हमने जब घटना के बारे में सुना तो मैंने और सुलेमान ने सोचा कि क्या होता, अगर उस दिन हमारे बच्चे घर न लौटते? हम किस चीज से गुजरे होते? यह सोचना तक आसान नहीं था।” सलीम का मानना है कि आतंकवाद एक ‘बीमारी’ है और ऐसी जघन्य घटनाएं दुनिया में कहीं भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा, “यह घटना पेशावर में हुई, लेकिन आतंकवाद एक बीमारी है, जो दुनिया में कहीं भी हो सकती है। हम पूर्व में ऐसी घटनाएं झेल चुके हैं। मुंबई ने इसे बहुत देखा है।”

Continue Reading

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending