Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शुभ्रा मुखर्जी पंचतत्व में विलीन

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी का बुधवार को दिल्ली में लोधी रोड स्थित बिजली चालित श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में पति प्रणब मुखर्जी, उनके बच्चे-शर्मिष्ठा, अभिजीत एवं इंद्रजीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पहुंचीं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल, दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य नामचीन हस्तियां भी उनके अंतिम संस्कार में पहुंचीं।

शुभ्रा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचीं। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “बांग्लादेश की नेता (शेख हसीना) श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हवाईअड्डे पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्वागत किया।”

स्वरूप ने हवाईअड्डे पर दोनों की मौजूदगी वाली एक तस्वीर भी पोस्ट की।

इससे पहले हसीना ने एक बयान में कहा था कि वह शुभ्रा मुखर्जी के निधन से सकते में हैं। उन्होंने शुभ्रा मुखर्जी के निधन पर संवेदनाएं जताईं।

देश की प्रथम महिला शुभ्रा मुखर्जी का मंगलवार को दिल्ली के आर्मी (रिसर्च एंड रेफरल) हॉस्पिटल में निधन हो गया। उन्हें करीब दो सप्ताह पहले दिल का दौरा पड़ा था। वह दिल की मरीज थीं।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending